मुख्यमंत्री मान ने "मेरी रसोई योजना" लॉन्च की
संगरूर, 9 मई- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर में "मेरी रसोई योजना" लॉन्च की। यह स्कीम मुख्यमंत्री ने संगरूर के भलवान गांव में लॉन्च की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि "मेरी रसोई योजना" के तहत लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड किट मिलेंगी।
राज्य के करीब 40 लाख परिवारों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा। फूड किट में 2 kg दाल, 2 kg चीनी, 1 kg नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल है।
#मुख्यमंत्री मान

