Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश
देहरादून, 11 मई - मौसम ने करवट ली और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस सप्ताह गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।
बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर बीते तीन दिनों से मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिल रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।

