पंजाब में निगम चुनाव की घोषणा
चंडीगढ़ : पंजाब में निगम चुनाव की घोषणा की गई है । 8 नगर निगमों के चुनाव होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक और बड़ी परीक्षा होने जा रही है। 9 नगर निगमों और 104 नगर परिषदों के चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनावों को आगामी विधानसभा राजनीति का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। राज्य चुनाव कमिश्नर आज चुनाव की घोषणा कर सकते है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने जमीनी स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच होने वाले इन निकाय चुनावों को जनता का मूड जानने का सबसे बड़ा जरिया माना जा रहा है।

