पीएम मोदी आज भारत इनोवेट्स 2026 का करेंगे उद्घाटन, मैक्रों से भी होगी मुलाकात
पेरिस, 14 जून - फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा कूटनीति, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और नीस में आयोजित भारत इनोवेट्स-2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मंच का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप, डीप-टेक कंपनियों और नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत सरकार, उद्योग, निवेश और शोध जगत के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की प्रस्तावित मुलाकात भी चर्चा में है। इस दौरान भारत-अमेरिका और भारत-फ्रांस संबंधों के साथ निवेश, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है। भारत इस दौरे के जरिए खुद को वैश्विक नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा संदेश देगा।

