शरद पवार को रामदास अठावले की सलाह, कहा- कांग्रेस में जाने के बजाय एनडीए का हिस्सा बनें

मुंबई, 14 जून - मुंबई में विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के बीच संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान आया है। अठावले ने कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को कांग्रेस में जाने के बजाय भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में शामिल हो जाना चाहिए।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले गुट) के प्रमुख अठावले ने शनिवार को कहा, उन्होंने खुद अतीत में पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। हालांकि, उनका मानना है कि अब कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं बची है। अठावले ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में जाने के बजाय उन्हें एनडीए में आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पवार को भाजपा से कोई परेशानी है, तो वे अपनी पार्टी का विलय आरपीआई (RPI) में कर सकते हैं।

 
#शरद पवार
# रामदास अठावले