देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग

दिल्ली, 13 जून - देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। 

SDM वेद प्रकाश ने बताया, "घटना की जानकारी सुबह 5:15 बजे मिली। यह घटना 4:30 बजे के करीब घटी थी। यहां पर ज़ारा बैंक्वेट नाम का एक रेस्टोरेंट मौजूद है जिसमें आग लगी थी। आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। 10-12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने की सही वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो। 

 
#देशबंधु गुप्ता कॉलेज
# रेस्टोरेंट