विधायक सतीश उपाध्याय और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा 

नई दिल्ली, 14 जून - भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय और भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 
यह सफाई अभियान दिल्ली सरकार की ओर से 28 घाटों पर आयोजित किया जा रहा है। 
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यमुना नदीं हमारी प्राणदायिनी है। इस यमुना को स्वच्छ रखने में सभी लोग अपना-अपना योगदान दें और इस योगदान से ही यमुना नदी स्वच्छ रह सकती है। 

#विधायक
# सतीश उपाध्याय
# रामवीर सिंह बिधूड़ी