महाराष्ट्र: 35 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को ले जा रही नाव पलटी

बीड (महाराष्ट्र), 10 जून - बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में एक नदी में 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव पलट गई। प्रमिला राठौड़ नाम की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।

#Maharashtra