ट्रंप ने होर्मुज पर 20% टैरिफ के फैसले से लिया यू-टर्न
नई दिल्ली, 14 जुलाई - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अपने पहले के बयान से पीछे हटते हुए नया रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान को छोड़कर सभी देशों के जहाजों के लिए खुला है। उन्होंने यह भी कहा कि अब टैरिफ की जगह खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों पर जोर दिया जाएगा।
#ट्रंप
# होर्मुज

