FIFA WC: फीफा विश्वकप से एक 'जानवर' उठाकर घर ले गए एर्लिंग हालंद
नई दिल्ली, 14 जुलाई - फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया, लेकिन टीम के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि अमेरिका से अपने साथ लाया गया एक अनोखा 'साथी' है। जब नॉर्वे की टीम सोमवार को ओस्लो के गार्डरमोएन एयरपोर्ट पहुंची तो प्रशंसक यह देखकर हैरान रह गए कि हालंद अपनी बांहों में एक भरा हुआ (टैक्सिडर्मी) रैकून लिए हुए थे।
एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट से गुजरते हुए हालंद एक हाथ में करीब 750 डॉलर (लगभग 65 हजार रुपये) का टैक्सिडर्मी रैकून और दूसरे हाथ में उसका व्हिस्की की बोतल वाला मॉडल लिए नजर आए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'यह मेरे साथ घर तक आ गया।

