रवनीत सिंह बिट्टू ने राजा वड़िंग पर साधा निशाना, कहा- "वड़िंग समझौता कर चुके हैं"
चंडीगढ़, 14 जुलाई - केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "समझौता किया हुआ" नेता बताया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता अब वड़िंग को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से समझौता कर लिया है और कांग्रेस के "बदनाम अध्यक्ष" बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं, तो यह सही है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।
फिल्म 'सतलुज' पर हुए विवाद के बारे में वनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज शाम अकाल तख्त साहिब की ओर से अरदास का एक कार्यक्रम रखा गया है।

