रवनीत सिंह बिट्टू एस.सी आयोग के सामने पेश हुए
चंडीगढ़, 23 जून – केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज पंजाब SC कमीशन के सामने पेश हुए। उन्होंने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर कमीशन को अपनी सफाई दी। आपको बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू की संगरूर में पुलिसवालों से झड़प हुई थी और कमीशन के दो बार बुलाने पर वह पहले भी पेश नहीं हुए थे।
इस मौके पर कमीशन के सामने अपना पक्ष रखते हुए बिट्टू ने कहा कि मेरे शब्द 100 परसेंट कानूनी तौर पर गलत थे और मैंने इसके लिए 3-4 चैनलों पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने अकाउंट से वीडियो भी डिलीट कर दिया है।
#Ravneet Singh Bittu

