नाकाबंदी के दौरान हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा गया, 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

 

ज़ीरकपुर 23 जून,ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत, ज़ीरकपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 410 ग्राम हेरोइन, 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक हुक्का के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, बलटाना इलाके में वेलवेट क्लार्क इन होटल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक डर गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके बैग से 410 ग्राम हेरोइन, कैश और इलेक्ट्रॉनिक हुक्का बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, बरामद रकम ड्रग तस्करी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब आरोपी के सप्लाई नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
 

#नाकाबंदी
#ज़ीरकपुर