CM योगी ने 57 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बुलंदशहर, 18 जुलाई - उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "2017 के पहले कौन सा जिला था जहां दंगे ना हुए हो? मुजफ्फरनगर का दंगा हो, सहारनपुर का दंगा हो, मेरठ का दंगा हो, अलीगढ़ के दंगे हो, कौन जिला ऐसा था जहां ना हो? कौन जिला ऐसा बचा जहां बेटी और व्यापारी सुरक्षित रहे हो? पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बहुत से परिवारों ने बेटियों को पढ़ने के लिए दूर भेज दिया था या स्कूल जाना ही बंद कर दिया था... हर थाने में सपा का कोई गुंडा वसूली करता था...लेकिन अब मैं कह सकता हूं ना कर्फ्यू है ना दंगा है बुलंदशहर चंगा है।

