लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद पंजाब की सेवा करने की ताकत देता है - मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 18 जुलाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि कल शाम मुझे पठानकोट की पवित्र धरती पर पार्टी के नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ 'एक शाम भगवान शिव दे साल' इवेंट में शामिल होने का सौभाग्य मिला। हजारों की संख्या में आए लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद मन को बहुत शांति देता है और पंजाब की सेवा करने की और ताकत देता है। गुरुओं और पीरों की इस धरती पर हमेशा प्यार, आपसी भाईचारा और एकता ही फलती-फूलती है। आइए हम सब मिलकर विकास और खुशहाली का 'रंगीला पंजाब' बनाएं। हर हर महादेव!

#CM Bhagwant Mann