मुख्यमंत्री मान ने अलग-अलग डिपार्टमेंट के नए नियुक्त अधिकारियों को दी बधाई

चंडीगढ़, 15 जुलाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके अलग-अलग डिपार्टमेंट के नए बने अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को उनकी नई ज़िम्मेदारियों के लिए बहुत-बहुत बधाई... 'रंगला पंजाब' टीम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.... उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएंगे और लोगों की भलाई के लिए दिन-रात एक करेंगे।

आइए हम सब मिलकर पंजाब की तरक्की के इस काफ़िले को और आगे ले जाएं...

#CM Bhagwant Mann