उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की इनोवा डंपर से टकराई, 5 श्रद्धालु और चालक घायल

 

उधमपुर , 18 जुलाई  - जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शनिवार सुबह करीब 5 बजे अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने के कारण इनोवा सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई।

इस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच श्रद्धालु और वाहन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

#उधमपुर