जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया
जम्मू-कश्मीर, 15 जुलाई - जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया।इस दौरान उपराज्यपाल ने भगवती नगर यात्री निवास में यात्रियों से भी मुलाकात की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की।इस दौरान उन्होंने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक भी ली।
इस दौरान भगवती नगर यात्री निवास पहुंचे यात्रियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तरफ से यात्रियों के लिए जो बंदोबस्त किए गए हैं, उनसे वे खुश हैं।उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल जम्मू के साथ-साथ बालटाल और पहलगाम में भी बेस कैंप में जाकर खुद यात्रियों से मुलाकात करते हैं और उनसे बात करते हैं, जिससे यात्रियों को खुशी होती है।
#जम्मू-कश्मीर

