Noida में iPhone 18 Pro की धूम! Apple Store के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

नई दिल्ली, 18 सितंबर - नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। Apple ने भारत में अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। नए iPhone को खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नोएडा के DLF Mall of India स्थित Apple Store पर नए iPhone खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे।

#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: Apple ने भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। नए डिवाइस खरीदने के लिए DLF मॉल स्थित Apple स्टोर पर बड़ी संख्या में लोग आए हैं। pic.twitter.com/7kKlV0iSwp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2026

 

स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ नजर आई और कई ग्राहक नए डिवाइस को खरीदने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple ने नए फीचर्स और अपग्रेडेड तकनीक के साथ पेश किया है। नए मॉडल को लेकर ग्राहकों के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिलहाल, नोएडा के Apple Store पर नए iPhone की बिक्री शुरू होने के साथ ही ग्राहकों की आवाजाही लगातार जारी है।

#Noida
# iPhone
# iPhone 18 Pro
# Apple Store