हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमला: रेंज रोवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
भिवानी, 18 सितंबर - हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर, एक्टर और मॉडल दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। बदमाशों ने उनकी लग्जरी रेंज रोवर गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहत की बात यह रही कि इस हमले में दिलेर खरकिया पूरी तरह सुरक्षित हैं और बाल-बाल बच गए। घटना की तुरंत जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमा हरकत में आ गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
#Diler Kharkiya
# Range Rover Firing
# Haryanvi Singer Attack

