मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई


अंबाला  , 17 सितंबर - अंबाला में आयोजित मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘आप सभी ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आप हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है की अंबाला ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आज ही पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया  है । प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं पर भरोसा किया है।

#मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी