हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरड़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत
खरड़ (मोहाली), 13 सितंबर (तरसेम सिंह जंडपुरी)- आज आर्य समाज खरड़ द्वारा आयोजित श्री राम कथा समारोह के अंतिम दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन श्री राम मंदिर में भी माथा टेका, जहां प्रबंधकों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
इसके उपरांत आर्य समाज के कार्यक्रम में उन्होंने श्री राम कथा में पहुंचने पर प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वह आज इस धार्मिक समागम में पहुंचे हैं।
#हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरड़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत

