महान योद्धा शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह (कीर्ति चक्र) को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन- मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 13 सितंबर - अनंतनाग में देश की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त करने वाले महान योद्धा शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह (कीर्ति चक्र) को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस वीर को सम्मान अर्पित करते हुए आज हमने मुंधोपुर चौक से टी-प्वाइंट वाली सड़क का नाम "शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह मार्ग" और सेक्टर-5-ए के पार्क का नाम "शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पार्क" रखा है।

उन्होंने कहा कि गांव भड़ौजियां के इस बहादुर सपूत की अतुलनीय कुर्बानी हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। शहीद हमारा सरमाया हैं और पंजाब सरकार उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है।

#महान योद्धा शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह (कीर्ति चक्र) को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन- मुख्यमंत्री मान