मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' के फाइनल मैच और समापन समारोह में की शिरकत
मोहाली, 13 सितंबर - आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में 'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' के फाइनल मैच और समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि 30 अगस्त को शुरू हुए इस टूर्नामेंट ने पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है।
फाइनल खेल रही टीमों 'लुधियाना लायंस' और 'अमृतसर सूरमास' सहित हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को उनकी शानदार खेल भावना और जज्बे के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को फिर से मजबूत करने और युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ने के लिए हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' के फाइनल मैच और समापन समारोह में की शिरकत

