कलायत में उमड़ा जनसैलाब वर्षों पुराने रिश्ते, संघर्ष और विश्वास की गवाही : कुलदीप बिश्नोई


कलायत, 13 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को कलायत के महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और मिले अपार स्नेह के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज कलायत में अपने लोगों से मिला प्यार और अपनापन उनके लिए किसी भी पद और सत्ता से कहीं बड़ा है।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि “संघर्ष की धूप में जो उम्र गुजार देते हैं, वही लोगों के दिलों में अपना घर बना लेते हैं। मेहनत और कुर्बानियां कभी बेकार नहीं जातीं। वक्त बदलता है, परिस्थितियां बदलती हैं और राजनीतिक रास्ते भी बदल सकते हैं, लेकिन वर्षों में कमाए हुए रिश्ते कभी खत्म नहीं होते।”

#कलायत
#जनसैलाब