कालका-शिमला रेल सेक्शन पर कई ट्रेनें 30 सितंबर तक रद्द
पंचकूला, 15 सितंबर (कपिल)- कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं बहाली का कार्य जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 16 से 30 सितंबर तक कई नैरो गेज ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार ब्रिज नंबर-57 के पास किलोमीटर 07/16-17 पर ट्रैक के आसपास मिट्टी बह जाने के कारण रेल लाइन प्रभावित हुई है। इस कारण अप दिशा की ट्रेन नंबर 52457, 52451, 52459, 52455 और यूपी मिक्स 16 से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इसी तरह डाउन दिशा की ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460, 52456 और डीएन मिक्स भी रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 52453 डगशाई से चलेगी और कालका-डगशाई के बीच संचालित नहीं होगी, जबकि ट्रेन नंबर 52454 डगशाई पर समाप्त होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन की स्थिति अवश्य जांच लें।

