शिरोमणि अकाली दल (अ) ने मनाया लोकतंत्र बहाली दिवस
अमृतसर, 15 सितंबर (जसवंत सिंह जस्स)- शिरोमणि अकाली दल (अ) की ओर से आज यहां विरासती मार्ग में लोकतंत्र बहाली दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान, महासचिव प्रोफेसर महिंदर पाल सिंह, उपकार सिंह संधू, हरपाल सिंह बलेर सहित अन्य नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद श्री अकाल तख्त साहिब तक मार्च भी निकाला गया और जत्थेदार के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिमरनजीत सिंह मान ने लंबे समय से शिरोमणि कमेटी के चुनाव न करवाए जाने की निंदा की। उन्होंने मांग की कि लंबित चुनाव तुरंत करवाए जाएं और इस सिख संस्था के चुनाव हर पांच साल बाद होने चाहिए। उन्होंने वंदे मातरम गीत सभी पर जबरन थोपे जाने की भी आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि कमेटी पर भाजपा और अकाली दल बादल धड़े का राजनीतिक नियंत्रण है। सिमरनजीत सिंह मान ने सिखों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील की।

