आम आदमी पार्टी ने 19 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

चंडीगढ़, 15 सितंबर- आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा की सहमति से पत्र जारी कर पार्टी में एक प्रदेश संयुक्त सचिव (युवा), एक जिला प्रभारी (युवा), 2 जिला उपाध्यक्ष (युवा), एक जिला वाइस कोऑर्डिनेटर (एससी), एक जिला सचिव (युवा), 4 नए जिला संयुक्त सचिव (युवा), 2 हलका संगठन प्रभारी, 5 हलका कोऑर्डिनेटर (युवा), एक हलका कोऑर्डिनेटर (महिला) और एक हलका कोऑर्डिनेटर (विरासत सेवा संगठन) नियुक्त किए गए हैं।

#आम आदमी पार्टी ने 19 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की