भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को 'ए.एच.एफ. जूनियर एशिया कप' जीतने पर बहुत-बहुत बधाई - भगवंत मान
चंडीगढ़, 14 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को 'ए.एच.एफ. जूनियर एशिया कप' जीतने पर बहुत-बहुत बधाई...
हमारी होनहार बेटियों ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है और 'जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप' के लिए भी शानदार तरीके से क्वालीफाई कर लिया है...
आपकी इस अजेय और ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आने वाले वर्ल्ड कप में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहो, हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपके साथ हैं...
इंकलाब जिंदाबाद!
#भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को 'ए.एच.एफ. जूनियर एशिया कप' जीतने पर बहुत-बहुत बधाई - भगवंत मान

