भगत चुन्नी लाल के निधन पर पंजाब में आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
चंडीगढ़, 10 सितंबर- पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल भगत के निधन पर पंजाब सरकार ने आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
सरकार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए वंचितों, गरीबों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन पर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गहरा दुख व्यक्त करती है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
#भगत चुन्नी लाल के निधन पर पंजाब में आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

