सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड में आरोपी पिंदा गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 सितंबर (कपिल वधवा)– सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर-34 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंदा को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की मांग की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा उसकी भूमिका और वारदात से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

#सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड में आरोपी पिंदा गिरफ्तार