नेपाल बाढ़ पर ‘नस्लभेदी’ टिप्पणियों को लेकर सिंगापुर पुलिस ने 5 लोगों से की पूछताछ

 

नई दिल्ली, 9 सितंबर - सिंगापुर पुलिस ने नेपाल में आई बाढ़ और एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) के निवेश से जुड़े ऑनलाइन ‘नस्लभेदी’ टिप्पणियों के मामले में पांच लोगों से पूछताछ की है।

यह कार्रवाई सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री के. षणमुगम की शनिवार को की गई घोषणा के बाद हुई है। उन्होंने कहा था कि पुलिस नेपाल-तिब्बत में आई भीषण बाढ़ की आपदा और SIA के एयर इंडिया में निवेश को लेकर ऑनलाइन की गई “शर्मनाक” नस्लभेदी और विदेशी-विरोधी टिप्पणियों की जांच कर रही है।

#नेपाल बाढ़