न्यायमूर्ति भाटी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
नई दिल्ली, 9 सितंबर - न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने यहां न्यायमूर्ति भाटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सक्सेना फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, क्योंकि वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अवकाश पर हैं।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों के न्यायाधीश उपस्थित थे।
केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति भाटी की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की अधिसूचना पांच सितंबर को जारी की थी।
#न्यायमूर्ति भाटी

