मोहाली पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन' शुरू
एस. ए. एस. नगर (मोहाली), 8 सितंबर (कपिल वधवा)- मोहाली पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन' शुरू किया गया है। रात 7 से 11 बजे तक विशेष नाकाबंदी की जाएगी। इसी कड़ी के तहत मोहाली की व्यस्त मार्केट फेज-3बी2 में नाकाबंदी की गई है।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली जा रही है। कुछ ही देर में मोहाली के नवनियुक्त एस.एस.पी. आईपीएस वरुण शर्मा नाकाबंदी स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पत्रकारों के साथ 'ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन' के संबंध में विवरण भी साझा करेंगे।
#मोहाली पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन' शुरू

