नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 7 सितंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में 10 पदक (4 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) जीतकर इतिहास रचने वाले पंजाब के होनहार खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई... पंजाब को खेलों में फिर से नंबर वन बनाने का हमारा सपना अब साकार हो रहा है। 'खेडां वतन पंजाब दियां' और हमारी नई खेल नीति की बदौलत आज हमारे युवा हर मैदान में पंजाब का झंडा बुलंद कर रहे हैं...

सभी खिलाड़ियों को 'नेशनल चैंपियनशिप' में सीधे प्रवेश के लिए शुभकामनाएं। हमारी सरकार आपकी तरक्की के लिए हर कदम पर आपके साथ खड़ी है...

इंकलाब जिंदाबाद!

#नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान