'एक ब्रेकअप से इतना रोना धोना' सलमान खान ने बादशाह की Ex बीवी को दी सलाह

मुंबई, 7 सितंबर: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है। इस बीच वह 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाली है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान, एक्ट्रेस ने अपने दिल टूटने के बारे में बात की, जिस पर होस्ट सलमान खान ने उन्हें सलाह दी कि वे पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। सलमान के साथ ईशा की बातचीत जल्द ही पर्सनल हो गई, जब सुपरस्टार ने उनसे उनके पुराने रिश्ते के बारे में पूछा। सलमान ने उन्हें सलाह देते हुए कहा, "जो भी हुआ उसे छोड़ दो। आगे बढ़ो। जो भी हुआ तुम्हारे पास्ट में हुआ है, और सामने वाला भी आगे बढ़ चुका है।"

इसके बाद सलमान ने ईशा से पूछा कि क्या वह बातचीत के दौरान अपने पुराने पार्टनर का नाम लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "क्या तुम उसका नाम लेना चाहोगी?" जब ईशा ने उनका नाम न लेने का फैसला किया, तो सलमान ने उनके फैसले का समर्थन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "अच्छा है, अगर तुम उसका नाम नहीं ले रही हो तो। आगे बढ़ो। एक ब्रेकअप पर इतना रोना-धोना? किसका ब्रेकअप नहीं हुआ है?"

बता दें बिग बॉस में एंट्री से कुछ दिन पहले ही ईशा और रैपर बादशाह ने घोषणा की थी कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। 31 अगस्त को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया था।

#Isha Rikhi
# Bigg Boss 20
# Salman Khan