सलमान खान ने संजय दत्त के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल पोस्ट

मुंबई, 1 अगस्त- सलमान खान ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर अपने सबसे करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ दो फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।

सलमान ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "बाबा हमेशा...बाबा तो बाबा हैं। संजू बाबा हमारे बाबा हैं और अब बाबा हमारे बच्चों के भी बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त। अल्लाह, भगवान और जीसस इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू, बाबा।"

इस पर कई लोगों ने रिएक्ट किया। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'जीवन भर के लिए भाई' लिखा और संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।

#Salman Khan
# Sanjay Dutt