मैं इस नफरत का हकदार हूं और मुझे एक मौका दो - प्रणीत मोरे

नई दिल्ली, 13 जून - 370 रुपये वाली बिरयानी का विवाद हर जगह फैल गया है। जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। इस विवाद के बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगी है। प्रणीत मोरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जनता से माफी मांगी और कहा कि यह मेरी गलती थी, आपका गुस्सा जायज है।

उन्होंने कहा, 'मुझे उस समय उन्हें रोक लेना चाहिए था लेकिन मैं गलत था। इस विवाद से कई लोग नाराज हो गए हैं।' प्रणीत मोरे ने जनता से उन्हें माफ करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मैं इस नफरत का हकदार हूं और बस मुझे एक मौका दें।'

#Pranit More