शादी के 10 साल बाद सरोगेसी से मां बनेगी संभावना सेठ, कौन बनीं सरोगेट मदर?

मुंबई, 19 मई- भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने 8 IVF फेल होने और मिसकैरिज के बाद सरोगेसी का सहारा लिया। जी हां, संभावना सरोगेसी के जरिए मां बनेगी। संभावना ने मां बनने के लिए काफी दर्द झेले। जब सारी कोशिशें नाकाम रही तो दोनों पति-पत्नी ने सरोगेसी का ऑप्शन चुना। अपने यूट्यूब व्लाॅग में संभावना ने बताया कि उन्हें सरोगेसी के लिए किन प्रोसीजर से गुजरना पड़ा था। 

अपने व्लाॅग में संभानवा कहती है कि पहले सरोगेट मदर घर की रिलेटिव हो सकती थी लेकिन अब बाहर की कोई महिला भी सरोगेसी कर सकती है। पहले भारत में सरोगसी बैन थी मगर अब नए नियमों के साथ ये ओपन है। सरोगेट मदर की पहचान को सीक्रेट रखा जाता है। जिसके बारे में सिर्फ डॉक्टर ही जानता है, यहां तक कि वो खुद भी नहीं जानतीं कि उनके बच्चे को जन्म देने वाली महिला कौन है। 

संभावना ने कहा- "मुझे सरोगेसी मिली क्योंकि मेरे IVF फेल हुए, मिसकैरिज हुआ और मेरी उम्र में भी ज्यादा हो गई। ऐसे में सरोगेसी के लिए कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ी। ट्रीटमेंट के सारे पेपर्स कोर्ट में देने होकते हैं। ये पूरी लीगल प्रोसेस है। जिसके बाद कोर्ट फैसला करती है कि सरोगेसी के लिए आप एलिजिबल हो या नहीं। कोर्ट के आदेश पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर आपके टेस्ट करते हैं।''

वह कहती हैं, ''मैं घंटों तक अस्पताल के बाहर लाइनों में खड़ी रहती थी। सरकारी डॉक्टर्स के अप्रूव करने पर ही सरोगेसी की इजाजत मिली। फिर कोर्ट में जज के पास जाकर हाजिरी लगाई। सारे पेपर्स चेक करवाने के बादमंजूरी मिली।'' अपनी वीडियो में संभावना ने यह भी बताया कि एक बार सरोगेसी से मां बनने के बाद वो दोबारा सरोगेसी की मदद नहीं ले सकती। वहीं अब फैंस भी संभावना के बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। 

#Sambhavna Seth
# Surrogacy
# IVF