'30 लोगों ने मेरे ड्राइवर को पीटा', पैसों के लिए रची साजिश, CCTV फुटेज में दिखा रवीना टंडन का सच

मुंबई, 18 मई- बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का 2 साल पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्हें भीड़ में एक महिला के साथ बहस करते देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए रवीना टंडन ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। मगर अब रवीना ने इस मामले में पूरा सच बताया। 

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि भगवान की कृपा से कि उनके पास CCTV फुटेज थी। जिससे वो अपना सच साबित कर पाईं। रवीना का कहना है कि फिरौती वसूलने के लिए ये पूरा साजिश की गई थी। बता दें कि दो साल पहले एक महिला ने रवीना टंडन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ी से उसकी मां को टक्कर मारी थी। वहीं अब उस घटना को याद करते हुए रवीना बताती है, ‘सौभाग्य से हमारे पास सीसीटीवी कैमरे थे, जिससे सच सामने आ गया। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जितने फायदे है। उतने ही नुकसान भी हैं।’ 

रवीना कहती हैं कि करीब  30 लोगों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। भीड़ ने उनके ड्राइवर को घेरकर उसे पीटने लगे। रवीना ने कहा, ‘लोगों की भीड़ मेरे घर में घुस आई थी। मेरे बच्चे घर पर थे लेकिन पति अनिल ठडानी ऑफिस में थे। क्या मैं किसी को अपने घर में घुसने देती? मैं उनसे लड़ती, लेकिन वे हमें डराने और पैसे के लिए मामले को निपटाने की कोशिश कर रहे थे।’ 

वह कहती हैं, ‘मेरा ड्राइवर अकेला था। वो लोग मेरे घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तो उसने सिर्फ उनका फोन नीचे किया था और जब उसने ऐसा किया तो उस महिला ने कहा, 'तुम मुझे कैसे छू सकते हो? मैं पुलिस बुलाऊंगी और तुम्हारे खिलाफ शिकायत करूंगी।' मुझे लगा कि बेचारा ड्राइवर झूठे छेड़छाड़ मामले में जेल चला जाएगा, इसलिए मैं महिला से बात करने गाड़ी से बाहर गई थी।’ रवीना ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि यह सब पैसे वसूलने के लिए किया गया था। 

बता दें कि रवीना टंडन के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो गया था कि एक्ट्रेस महिला को टक्कर नहीं मारी थी।

#Raveena Tandon
# Raveena Tandon Viral Video
# Bollywood News