‘ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास को ‘ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाते हैं और अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का काम करते हैं। इस सम्मान के लिए प्रियंका ने आभार जताया। यह कार्यक्रम 9 मई को लॉस एंजिल्स में हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर इस इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। ‘गोल्ड गाला’ की इस बार की थीम “A New Gold World” थी, जो सांस्कृतिक नेतृत्व और मिलकर आगे बढ़ने पर आधारित थी। इस इवेंट में प्रियंका ने डिज़ाइनर अमित अग्रवाल का सफेद चिकनकारी गाउन पहना था।
#Priyanka Chopra Jonas
# Bollywood
# Gold Gala

