रेखा की मांग में किसके नाम का सिंदूर? आज भी बना हुआ रहस्य

बाॅलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। कहा जाता है कि रेखा ने दो शादियां की थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्यार नसीब नहीं हुआ। उनके दोनों पति अब इस दुनिया में नहीं लेकिन फिर भी अक्सर रेखा की मांग में सिंदूर लगा देखा जाता है। किसी भी इवेंट या पार्टी में रेखा मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचती है। जो बाॅलीवुड गलियारों में आज तक एक रहस्य बना हुआ है कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती है। 

एक बार रेखा ने कहा था कि जिस शहर से वह आती हैं वहां सिंदूर लगाना फैशनेबल है। बता दें कि रेखा ने दिल्ली के इंडस्ट्रियलिस्ट और टीवी प्रोड्यूसर मुकेश अग्रवाल से 1990 में शादी की थी, मगर यह रिश्ता सिर्फ सात महीने ही चला। जब रेखा लंदन में थीं तो मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद भी रेखा सिंदूर लगाती रही। 

रेखा को 1982 में फिल्म 'उमराव जान' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था, तब तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने एक्ट्रेस से उनके सिंदूर लगाने का कारण पूछा था। उन्होंने कहा था, 'आप अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?' जिसके जवाब में रेखा ने कहा था, 'जिस शहर से मैं आती हूं, वहां सिंदूर लगाना फैशनेबल है.' यह बात भले ही रेखा की शादी से पहले की थी लेकिन आज भी वह सिंदूर लगाए नजर आती है। 

2008 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रेखा ने कहा था, 'मुझे लोगों के रिएक्शनस की चिंता नहीं होती। मुझे लगता है कि सिंदूर मुझपर अच्छा लगता है… सिंदूर मुझे सूट करता है।' वहीं कुछ का कहना है कि सिंदूर रेखा के लिए एक फैशन स्टेटमेंट है जिसे वो अपने लुक को पूरा करने के लिए लगाती है।

#Rekha
# Bollywood News
# Bollywood Actress