योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

चंडीगढ़, 14 मई (कपिल वाधवा) - वेब सीरीज में महिलाओं के बारे में अपमानजनक डायलॉग बोलने के लिए योगराज के खिलाफ अब महिला आयोग ने कार्रवाई की है। महिला आयोग ने पंजाबी एक्टर योगराज को नोटिस भेजा है। महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए योगराज सिंह के खिलाफ सेक्टर 36 चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ के वकील उज्ज्वल भसीन और वकील जतिन वर्मा की शिकायत पर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ने BNS की धारा 79 और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

#Yograj Singh
# FIR