'घर श्मशान घाट जैसा लगता है' अकेली पड़ी राखी सावंत, तड़पता देख भारती सिंह के निकले आंसू

मुंबई, 27 मई- एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने जिंदगी में कई दुख झेले। प्यार हुआ शादी भी हुई लेकिन इसके बावजूद वो आज अकेली हैं। हमेशा दूसरों को हंसाने वाली राखी सावंत की मुस्कान के पीछे काफी दर्द छिपा है। जो कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में झलका। 

राखी को इमोशनल होता देखकर भारती सिंह की आंखें भी नम हो गई। राखी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा- "मैं बहुत रोती हूं। मुझसे कोई पूछने वाला नहीं है कि खाना खाया या नहीं खाया। मां होती थी तो पूछती थी कि खाना खा ले। घर आती हूं तो भी एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है, कोई नहीं है पूछने वाला। जिंदगी में कोई नहीं है। हिम्मत भी नहीं हो रही कि मैं दोबारा शादी करूं, क्योंकि ये सब मुझे लूट लेंगे। इनको बीवी नहीं चाहिए, ये सीढ़ी की तरह आगे चढ़ना चाहते हैं। मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है। कैसे कीचड़ों में से आई हूं मैं।" 

राखी की आंखों में आंसू देख फैंस भी इमोशनल हो गए है। बता दें कि राखी सावंत ने दो शादियों की थी लेकिन दोनों ही टूट गई। 

#Rakhi Sawant
# Bharti Singh
# Bollywood