"आप" सरकार द्वारा 19 टोल प्लाजा बंद करने से पंजाबियों को मिली बड़ी राहत- बॉबी

संगरूर, 13 जून (धीरज पासोरिया) – पिछली सरकारों ने टोल प्लाजा के ज़रिए आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ डाला है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए राज्य में 19 टोल प्लाजा बंद करके पंजाबियों को बड़ी राहत दी है।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य गुलज़ार सिंह बोबी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे लोगों को रोज़ाना 67 लाख रुपये की बचत हो रही है। आम आदमी पार्टी सरकार लोगों की अपनी सरकार है, यही वजह है कि यह सरकार हमेशा लोगों के हितों के बारे में सोचती है।

#Toll Plaza
# AAP