पंजाब में किसानों को MSP नहीं मिल रहा - नायब सैनी

धूरी, 7 जून- BJP आज धूरी में रैली कर रही है। पंजाब BJP का अध्यक्ष बनने के बाद केवल सिंह ढिल्लों की यह पहली रैली है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों को MSP नहीं मिल रहा है जबकि हरियाणा में सभी फसलों को MSP मिल रहा है। नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार फसल विविधीकरण पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री मान के इलाके धूरी में BJP ने वापसी की है। BJP ने 2027 के लिए अपना एजेंडा पेश किया है।  

 
#पंजाब में किसानों को MSP नहीं मिल रहा - नायब सैनी