पटियाला में पूर्व सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला

पटियाला, 17 मई- पटियाला में एक पूर्व सरपंच पर हमले की खबर सामने आई है। कुछ युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच करमजीत अपने घर जा रहे थे। 4 से 5 युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। पूर्व सरपंच ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 
#पटियाला में पूर्व सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला