सूरत में ज्वेलरी फैक्टरी में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत
सूरत, 7 जून - सूरत में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुजरात के सूरत शहर के अश्विनी कुमार इलाके में स्थित एक ज्वेलरी निर्माण इकाई में हुई, जहां मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस टैंक की सफाई की जा रही थी, उसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला कचरा और रासायनिक अवशेष जमा होते हैं। इस टैंक की सफाई और रखरखाव हर दो महीने में किया जाता है। रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।
#सूरत

