खूबसूरत नजारा पेश करते हैं दुनिया के ये समुद्र तट

दूर तक फैले रेत पर खड़े होकर समुद्र के किनारे को धीरे-धीरे लुप्त होते हुए देखना, एक अजीबो-गरीब यादगार अनुभव होता है। बीच (समुद्र तट), जो ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे कभी खत्म न होंगे, को देखकर आज़ादी व आश्चर्य का एहसास होता है और मन करता है कि उस समय तक वाक करते रहा जाये जब तक पूरी दुनिया का चक्कर न लग जाये और मन हल्का न हो जाये। यह विशाल बीच न केवल सुंदरता के केंद्र हैं बल्कि लहरों, हवा व समय से बने प्राकृतिक शाहकार हैं। शांत, खुले तट से लेकर स्थानीय जीवन से भरे हुए व्यस्त तटीय क्षेत्र प्रकृति को अपने सबसे प्रभावी रूप में पेश करते हैं। यह मंज़र विशेषरूप से संसार की सबसे लम्बी बीचों पर देखने को मिलता है। आइये, उनमें से कुछ अति यादगार का ज़िक्र करते हैं।
ब्राज़ील के दक्षिणी तट पर प्राया डो कैस्सिनो दुनिया का सबसे लम्बा समुद्र तट है, जो निरंतर लगभग 254 किमी तक फैला हुआ है। इसकी प्रभावी लम्बाई रिओ ग्रांडे बंदरगाह से शुरू होकर उरुग्वे की सीमा तक जाती है। यह क्षेत्र अपने दूर तक फैले रेत, समुद्र के किनारे जीवंत शहरों और अक्सर समुद्र के किनारे धूप सेंकते सी लायंस की मौजूदगी के लिए विख्यात है। यह बीच स्थानीय लोगों की पसंदीदा जगह है, जिसे लोग लांग ड्राइव, तटीय फिशिंग व ठंडी हवा में वाक करने को प्राथमिकता देते हैं। 
नाइनटी माइल बीच ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में स्थित है, जो 151 किमी में फैला हुआ है और व्यस्त शहरी जीवन के विपरीत सुकून व शांति भरे लम्हों का यादगार अनुभव प्रदान करता है। इसका तट ऐसा प्रतीत होता है जैसे कभी खत्म ही न होगा, हां बीच-बीच में इसमें रेत के टीले, झीलें व संरक्षित रिज़र्व हैं। पानी एकदम साफ व स्वच्छ है, जिससे तैराकों व मछुआरों के लिए यह स्वर्ग बन जाता है। जबकि इसकी सुदूर जगह ऐसी महसूस होती हैं जैसे उन्हें अब तक स्पर्श न किया गया हो। अपने नाम के विपरीत यह 90 मील से अधिक लम्बा है, लेकिन इसका आकर्षण इसके शांतिपूर्ण एकांत में है। 
बांग्लादेश में कॉक्स बाज़ार का जश्न अक्सर इस बात को लेकर मनाया जाता है कि यह संसार के सबसे लम्बी प्राकृतिक समुद्र तटों में से है। बंगाल की खाड़ी में इसकी असाधारण लम्बाई 120 किमी है। इस तट पर नाटकीय चट्टानें, मुलायम रेत और जीवंत स्थानीय संस्कृति है, जो फिशिंग व पर्यटन के इर्दगिर्द केंद्रित है। जब सूरज पानी में डूबता है, तो पूरा बीच दिल को सुकून देने वाले रंगों से चमक उठता है, जिससे इसके जीवंत किनारे पर दोनों पर्यटक व फोटोग्राफर जमा हो जाते हैं। 
संयुक्त राष्ट्र अमरीका में टेक्सास के तट पर पद्रे द्वीप है, जोकि संसार का सबसे लम्बा बैरियर द्वीप है। यह वन्यजीवों का अभयारण्य है, जिसमें दुर्लभ सी टर्टल व पक्षियों की सैंकड़ों प्रजातियां हैं। पद्रे आइलैंड नेशनल सी-शोर लगभग 112 किमी लम्बा है। इस बीच को कोमल, हवा भरे वातावरण और वन्यजीवों के कारण विशेषरूप से पसंद किया जाता है। पर्यटक अक्सर यहां कैम्पिंग, पक्षियों को देखने और खाड़ी के किनारे लम्बी, बिना रुकावट की वाक के लिए आते हैं। 
ऑस्ट्रेलिया की तरह न्यूज़ीलैंड के एक समुद्र तट का नाम भी नाइनटी माइल बीच है, लेकिन इसकी लम्बाई 88 किमी है, जो इसके नाम के तो एकदम विपरीत है, लेकिन अपनी नाटकीय सुंदरता से यह पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। ऐतिहासिक दृष्टि से इसे बसों के लिए सड़कों और घोड़ों की टीमों के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन यह वास्तव में एडवेंचर की जगह है। शक्तिशाली सर्फ, रेत के ऊंचे टीले आदि इसे दोनों उबड़-खाबड़ व दिलकश वातावरण प्रदान करते हैं। 
बैंकोवर द्वीप के पश्चिमी तट पर कनाडा का लांग बीच है। यह सिर्फ 16 किमी का है, जिससे यह हमारी सूची पर सबसे छोटा हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद यह उत्तरी अमरीका में सबसे महत्वपूर्ण बीच है। इसका नाम इसके नाटकीय नज़ारों और दूर तक फैले समतल रेतीले मैदान को प्रतिविम्बित करता है। यह बीच संरक्षित राष्ट्रीय पार्क का हिस्सा है, तो तूफान देखने के अपने मौसमों, कोहरा भरी सुबह संस्कृति के लिए विख्यात है।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#खूबसूरत नजारा पेश करते हैं दुनिया के ये समुद्र तट