'सेट पर बुली किया, मैं उनसे कभी नहीं मिलूंगी' एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए गंभीर आरोप
मुंबई, (1 अगस्त)- टीवी एक्टर और बिग बाॅस 19 के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। जहां एक तरफ लाॅकअप 2 में नजर आ रही बीवी आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक की बात कर सबको चौंका दिया तो वहीं अब गौरव खन्ना पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने उन्हें परेशान करने और बुली करने के आरोप लगाए हैं।
1 अगस्त से 'खतरों के खिलाड़ी 15' शुरू हो रहा है। शो में शगुन शर्मा के साथ गौरव खन्ना भी स्टंट करते नजर आएंगे। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में शगुन ने गौरव खन्ना के साथ काम करने पर कहा कि वो ऐसे इंसान हैं जिन्होंने उन्हें बहुत परेशान किया है। वह कहती हैं, 'मुझे लगता है कि गौरव खन्ना वो शख्स है जिससे मैं कभी नहीं मिलना चाहूंगी।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनके साथ खतरों के खिलाड़ी सेट पर कुछ हुआ था। जिसके जवाब में शगुन ने कहा कि अगर कोई स्टंट होता था और उसमें ज्यादातर लोग फेल हो गए, तो गौरव खन्ना सिर्फ उन्हें टारगेट करके कहते थे कि उनसे कुछ नहीं होता है। गौरव ने उन्हें लेकर काफी 'मीन' बातें भी की थीं।
शगुन शर्मा के इस बयान पर कई लोगों ने उनका साथ दिया। वहीं कुछ ने दावा किया कि गौरव ने बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के साथ भी यही सब किया था।

